🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गोलपार्क गोलीकांड में रातभर की छापेमारी के बाद 10 गिरफ्तार, CP ने कहा - किसी को बख्शा नहीं जाएगा

कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

By Shubhrajit Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 02, 2026 14:22 IST

माध्यमिक की परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले शाम के वक्त खास कोलकाता में गोलीबारी की घटना ने लोगों को चौंका दिया है। रविवार (1 फरवरी) की शाम को कोलकाता के गोलपार्क के पंचाननतला इलाका अचानक रणक्षेत्र में बदल गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रातभर अभियान चलाकर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इस मामले में जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें शामिल है -

  1. बॉबी हेला (28)
  2. अर्जुन मालिक (29)
  3. मुकेश पासवान (32)
  4. गोपाल सरकार (29)
  5. अजय हल्दार (29)
  6. शेख बच्चु (38)
  7. सुजन हल्दार (19)
  8. रॉबीन दास (29)
  9. राज हल्दार (24)
  10. संदीप नष्कर (18)

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो लोग पंचाननतला इलाके के निवासी हैं। इसके अलावा दो लोग पिकनिक गार्डंस इलाके के निवासी हैं, दो कांकुलिया और 3 लोग बोसपुकुर इलाके के निवासी बताए जाते हैं। रविवार की शाम को दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क के पास पंचाननतला इलाके के कांकुलिया रोड पर पिकनिक को केंद्र कर दो पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया।

Read Also | गोलपार्क में दो पक्षों के बीच चली गोलियां, इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

तनाव उस समय अपने चरम पर पहुंच गया जब गोलीबारी भी शुरू हुई। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार बमबारी भी करने लगे। इस घटना में 1 व्यक्ति को गोली लगी। इसके अलावा 2 अन्य घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर रवींद्र सरोवर थाना की पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस की गाड़ी पर भी हमला करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जाता है कि इस मामले में इलाके के कुख्यात बदमाश सोना पप्पु के शामिल होने की बात कही जा रही है।

इसके पीछे क्या इलाके पर कब्जे की लड़ाई है या मामला कुछ और है? पुलिस इस बात की जांच कर रही है। खास कोलकाता में इस तरह गोलीबारी और बमबारी की घटना के बाद से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सोमवार को माध्यमिक के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवालों का सामना करना पड़ा। अपने बयान में उन्होंने कहा, "किसी को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को पूरी रात छापेमारी हुई है। सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।" हालांकि उनके आश्वासन के बावजूद इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में जरूर है।

Next Article
बालीगंज स्टेशन फ्लाईओवर से ट्रेन पर कूदा युवक, झूलसा, सेवा बाधित

Articles you may like: