कोलकाताः कोलकाता नगर निगम के 9 नंबर बोरो की चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त करते हुए देवलीना बिश्वास ने निगम की चेयरपर्सन माला राय को पत्र भेजा है। देवलीना कोलकाता के 74 नंबर वार्ड की तृणमूल काउंसिलर हैं।
तृणमूल सांसद अभिषेक बंद्योपाध्याय का आवास हरीश मुखर्जी रोड में है जो कि 9 नंबर वार्ड के अधीन है। नगर- अधिकारियों का कहना है कि, अभिषेक के हरीश मुखर्जी रोड के घर पर नगर निगम की 'अवैध निर्माण संबंधी' नोटिस देने के एक दिन के भीतर यह इस्तीफा कई सवाल खड़ा कर रहा है।
तृणमूल के कई काउंसलरों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ममता बनर्जी की हार की वजह से भी वॉर्ड चेयरपर्सन के पद से देवलीना इस्तीफा देने जा रही है।
मंगलवार की दोपहर को सार्वजनिक रूप से आए इस्तीफे में देवलीना ने लिखा—‘बोरो समिति की चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा दे दिया। नगर पालिका की सदस्य के रूप में काम करूंगी।’
देवलीना का कहना है कि वह तृणमूल में ही रहेंगी। हालांकि उनका आरोप है, 'कुछ झूठ को सच कहा जाने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जो संभव नहीं है।' हालांकि, विस्तार से कुछ नहीं बताना चाहतीं हैं देवलीना।