जमीन को लेकर परिवार में हुई अशांति की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बाधा देने को आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर की है। बताया जा रहा है कि बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही पुलिस को कुछ लोगों ने बाधा देने लगे। इस मामले में श्यामपुर थाना की पुलिस ने अशोक सामंत, संजय सामंत, विश्वनाथ सामंत और सुरजीत प्रामाणिक नामक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को शनिवार को उलूबेड़िया अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 14 दिनों की जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुकुंदपुर के निवासी रमेश सामंत के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह उस जमीन पर बड़े भाई की अनुमति से बिजली के तार ले जाने को लेकर छोटे भाइयों ने आपत्ति जताई। इसी को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। सूत्रों के अनुसार अशांति के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन अशांति खत्म नहीं हुई। इसके बाद श्यामपुर थाने के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
आरोपियों पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करना शुरु कर दिया। यहां तक कि पुलिस को धमकी तक दी गई। पुलिस के काम में बाधा डालने के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों की तंग करने लगे। पुलिस के अनुसार घटना के समय पुलिसकर्मियों को रोकने के लिए महिलाओं का ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया। इसके बाद घटना स्थल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया।