🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में पूर्व लेखपाल के घर डकैती, 50 लाख से अधिक की लूट

By राखी मल्लिक

Jan 06, 2026 16:15 IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कुछ हथियारबंद लुटेरों ने एक सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी के घर में घुसकर डकैती की। उनके परिवार को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाया। लगभग 25 मिनट में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार शाम लगभग 7.30 बजे चार नकाबपोश लोग दो मोटरसाइकिलों पर बलेंद्र सिंह (70 वर्ष) के घर पहुंचे। उनका घर राजी मौर्य चौराहा के पास एआईआईएमएस थाना क्षेत्र में स्थित है। जैसे ही सिंह ने दरवाजा खोला, आरोपितों में से एक ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी और जबरदस्ती उन्हें घर के अंदर ले गया। अन्य हथियार दिखाते हुए पीछे-पीछे आए।

सिंह ने जैसे ही मदद के लिए शोर मचाने की कोशिश की, उसे पिस्टल के बट से सिर पर मारा गया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद लुटेरों ने परिवार के अन्य सदस्यों — सिंह की पत्नी उषा, बहू कल्पना और भाभी पुर्निमा को एक कमरे में बंद करके उनके सोने के आभूषण निकालने को मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने सिंह के दो पोते-पोतियों को भी पिस्तौल की नोक पर डराया और अलमारी की चाबियां मांगी। महिलाओं ने बच्चों की सुरक्षा के डर से चाबियां दे दीं। सिंह के दृष्टिहीन छोटे भाई तेजबहादुर सिंह, जो बरामदे में आराम कर रहे थे। उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। आरोपितों की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिटी) अभिनव त्यागी ने कहा कि छापेमारी की गई और उन्हें विश्वास है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Prev Article
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट आदेश के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, पुनर्विचार की मांग
Next Article
वाराणसी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, 334 संरक्षित तोते बरामद

Articles you may like: