अयोध्या के पास कार-ट्रैक्टर टक्कर में 3 की मौत, 13 घायल

By प्रियंका कानू

Dec 11, 2025 14:56 IST

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के पास भदरसा-कल्याण मार्ग पर आज सुबह एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हुई। अधिकारियों ने बताया कि उसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

एएनआई की रिपोर्ट के आनुसार जिला अस्पताल अयोध्या के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि यहां भर्ती चार मरीजों की हालत स्थिर है। सभी पीड़ित रीवा, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Prev Article
एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने की टक्कर, कार में लग गई आग, पांच की मौत
Next Article
आजमगढ़ में गुम हुए मतदाताओं की संख्या को लेकर योगी आदित्यनाथ ने जताई चिंता

Articles you may like: