🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थानः मां और बहन की मौत का सदमा नहीं सह सका भाई, ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

सीकर के ढाणी फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की।

By लखन भारती

Jan 27, 2026 15:33 IST

जयपुरः सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में सोमवार शाम को एक दुखद घटना सामने आई थी. इसमें एक बेटे ने अपनी मां और बहन की मौत से दुखी होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। जिसमें उसकी पहचान लाडनूं के वार्ड नंबर 17 निवासी ओमप्रकाश स्वामी (50) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

ट्रेन के सामने आकर कूदकर दी जान

पुलिस जांच में सामने आया कि ओमप्रकाश की मां खिरणी देवी (84) 22 जनवरी से सीकर के गुरुकृपा हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जिनका 26 जनवरी दोपहर को निधन हो गया था। सुबह मां की मौत की जानकारी मिलने पर ओमप्र काश की बहन किरण को गहरा सदमा लगा और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। दिल पर भारी बोझ रखते हुए उसने बहन का अंतिम संस्कार किया और दोपहर बाद मां के मृत शरीर के साथ अन्य परिजनों को लाडनूं रवाना कर दिया और खुद बस से आने की बात कहकर सीकर में ही रुक गया। इसके बाद शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच दासा की ढाणी रेलवे फाटक पर पुलिस को उसकी लाश मिली,जिससे कयास लगाया जा रहा है कि उसने डिपरेशन में आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

मां और बेटे का एक किया जाए गा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश अविवाहित था और पोस्ट ऑफिस में एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत था। वह अपनी मां और बहन के साथ ही रहता था। पुलिस का मानना है कि पहले बहन और फिर मां की मौत से मानसिक रूप से टूट जाने के कारण ओमप्रकाश ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जहां आज ओमप्रकाश और उसकी मां खिरणी देवी का पैतृक गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Prev Article
तोड़फोड़ की साजिश नाकाम, गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Next Article
श्मशान की जमीन पर बनेगा बीजेपी कार्यालय ? राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने लहराया विज्ञापन

Articles you may like: