🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'ना नौ मण तेल होगा, ना राधा नाचेगी', यमुना नहर को लेकर डोटासरा का भाजपा सरकार पर तंज़

डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार को तीन साल पूरे होने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल नहर योजना की अब तक डीपीआर भी तैयार नहीं हुई है।

By लखन भारती

Feb 22, 2026 18:11 IST

जयपुरः राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ दौरे के दौरान यमुना जल नहर मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। डूडवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ना नौ मण तेल होगा, ना राधा नाचेगी”, यानी सरकार की योजना केवल घोषणा तक ही सीमित रहेगी।

दौरे के दौरान डोटासरा ने डूडवा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन तथा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार को तीन साल पूरे होने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल नहर योजना की अब तक डीपीआर भी तैयार नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परियोजना की आधारभूत प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र में पानी कैसे पहुंचेगा।

डोटासरा ने आगे कहा कि यदि भाजपा सरकार यमुना नहर का “एक लोटा पानी” भी शेखावाटी तक ले आए तो वह अपना नाम बदल देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल जाति और धर्म की राजनीति करती है और विकास के नाम पर झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, जबकि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में विकास कार्य शून्य रहे हैं।

Prev Article
राजस्थान में SIR के बाद कट गए 31 लाख से ज़्यादा वोटरों का नाम, फाइनल सूची जारी
Next Article
भाजपा सरकार राजस्थान विधानसभा का उपयोग प्रचार मंच के रूप में करने की कोशिश कर रही है: कांग्रेस मुख्य स्विच

Articles you may like: