हैदराबाद: अस्पताल के मॉर्ग में घुसकर एक व्यक्ति के मृतदेह को क्षत-विक्षत कर दिया आवारा कुत्ते ने। चांचल्यकारी यह घटना तेलंगाना के मेहबूब नगर के एक सरकारी अस्पताल में घटी है। मृतक का नाम पोले भीमेश्वर (32) है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में फैल गया है और उसके बाद ही इलाका उत्ताल हो गया है। सरकारी अस्पताल के मॉर्ग में कैसे कुत्ता घुसकर ऐसा कांड कर गया, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर क्या हुआ?
पिछले रविवार मेहबूब नगर के जादचेरला इलाके में एक तालाब के किनारे भीमेश्वर का शव बरामद किया था पुलिस ने। शव को पोस्टमार्टम के लिए इलाके के सरकारी अस्पताल में रखा गया था। कैसे उनकी मृत्यु हुई यह स्पष्ट नहीं है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मॉर्ग का फ्रीजर खराब होने के कारण मॉर्ग के फर्श पर ही शव रखा था। रात में एक कर्मचारी मॉर्ग के दरवाजे पर ताला लगाकर आसपास कहीं गया था।
कुछ देर बाद वह कर्मचारी लौटकर आकर देखता है, एक कुत्ता मॉर्ग के अंदर घुसकर मृतदेह को नोचकर खा रहा है। तुरंत कुत्ते को भगा देता है वह कर्मचारी। लेकिन तब तक जो नुकसान होना था हो चुका था। शव का एक हिस्सा नष्ट कर दिया है कुत्ते ने। घटना की बात सोमवार सार्वजनिक होने पर चांचल्य फैल गया। स्थानीय लोग अव्यवस्था का आरोप लगाकर अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हैं।
घटना ऊपर तक पहुंच गई है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजनरसिंह ने राज्य के वैद्य विधान परिषद् के कमिश्नर अजय कुमार को जांच का निर्देश दिया है। मंगलवार स्वयं अस्पताल जाकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से बात की है स्वास्थ्य मंत्री ने। इसके अलावा अस्पताल के सुपर, कार्यरत रेसिडेंट मेडिकल ऑफिसर RMO, एक स्वास्थ्य अधिकारी और एक मॉर्ग कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है। भविष्य में ताकि ऐसी घटना फिर न हो इस पर नजर रखने का आश्वासन दिया है स्वास्थ्य मंत्री ने।