ठाणे : नवी मुंबई पुलिस ने कम से कम 10 चेन स्नैचिंग मामलों में कथित रूप से शामिल तीन ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है औरअधिकारियों ने मंगलवार को बताया उनके कब्जे से 12.75 लाख रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए है। रबाले पुलिस स्टेशन की टीम को एक सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने कल्याण के अंबिवली क्षेत्र में रविवार को नाकाबंदी कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से कुल 85 ग्राम सोने के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 12,75,000 रुपये है बरामद किए गए।प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।