पांचवीं बार पिता बने बोरिस बेकर। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह खबर साझा की। 58 साल के बेकर बेटी के पिता बने हैं। उनकी पत्नी लिलियन डी कारवाल्हो मोंटेरियो ने 21 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। पिता बनने की खबर साझा करते हुए बोरिस बेकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तुम्हारा दुनिया में स्वागत है, जो विट्टोरिया बेकर'।
कैप्शन के अलावा बोरिस बेकर ने एक काले और सफेद तस्वीर शेयर की। जिसमें उनके और उनकी पत्नी के हाथों में नवजात शिशु का हाथ पकड़ा हुआ है। इस बच्चे का जन्म बोरिस बेकर के लिए खास है। क्योंकि 22 नवंबर उनका 58वां जन्मदिन था। यानी, उनके जन्मदिन के एक दिन पहले ही वह पांचवीं बार पिता बने।
बोरिस बेकर के पहले उनके पिछले संबंध से चार बच्चे हैं। 1994 में उनका पहला बच्चा जन्मा। नोआ गेब्रियल का जन्म बोरिस की पूर्व पत्नी बारबरा फेल्टस ने कराया। 1999 में एलियास बाल्थासार का जन्म बारबरा फेल्टस ने कराया। इसके बाद फेल्टस के साथ 2001 में बोरिस बेकर का तलाक हुआ।
बोरिस बेकर की दूसरी पत्नी लिली केरसेनबर्ग के दो बच्चे हैं। इनमें से एक पेशे से रूसी मॉडल एंजेला एरमाकोवा है और दूसरा अमाडियस। 2018 में बोरिस बेकर का लिली से तलाक हो गया। 2024 में बोरिस बेकर ने अपनी वर्तमान पत्नी से शादी की। उन्होंने इटली में विवाह समारोह किया। इस वर्ष जून में बोरिस बेकर और लिलियन ने अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की। बोरिस बेकर और लिलियन की पहचान 2018 में एक दोस्त के माध्यम से हुई थी। इस संबंध के बारे में जर्मनी के दिग्गज बेकर कहते हैं, ‘वह बहुत आकर्षक महिला हैं। मैंने पहले दिन लंच के दौरान ही उनसे प्यार कर लिया। इसके बाद हमारा रिश्ता आगे बढ़ा। वह मुझसे 20 साल छोटी हैं, लेकिन उनका दिल वैसा नहीं है।’
साढ़े दो साल जेल में रहने के दौरान बोरिस बेकर के साथ लिलियन थीं। इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार लिलियन का धन्यवाद किया।