नई दिल्ली : रविवार को विश्व कप में महामुकाबला है। पाकिस्तान के खिलाफ मेगा मैच में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक हैं स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या। इस बार मैदान के बाहर निजी जीवन में भी उन्होंने ‘संतुलन’ बनाए रखते हुए ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया। वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा को दिया खास तोहफा। न कोई आलीशान होटल में डिनर, न कोई महंगा उपहार हार्दिक एक खास टैटू की वजह से सुर्खियों में आ गए। इस टैटू में माहिका के नाम का पहला अक्षर ‘M’ है वह भी एक खास अंदाज में।
कौन-सा टैटू बनवाया हार्दिक ने?
2025 से हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा रिश्ते में हैं। चोट से उबरकर राष्ट्रीय टीम में वापसी और फॉर्म में लौटने का श्रेय हार्दिक कई बार माहिका को दे चुके हैं। घर की पूजा से लेकर निजी जन्मदिन समारोह तक दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। इस बार हार्दिक ने गर्दन के पास माहिका के नाम पर खास टैटू बनवाया।
जिस स्टूडियो से हार्दिक ने यह टैटू बनवाया उसी ने इसकी तस्वीर सार्वजनिक की। टैटू में दो तेंदुए साथ दिखाई दे रहे हैं। एक स्पष्ट रूप से नजर आता है, जबकि दूसरे की आकृति के भीतर माहिका के नाम का पहला अक्षर ‘M’ उभारा गया है। मूल रूप से यह निर्णय उनके रिश्ते की अहमियत को दर्शाने के लिए लिया गया।
ऐसा टैटू क्यों चुना हार्दिक ने?
इस बारे में टैटू स्टूडियो के मालिक सनी भनुशाली ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में हार्दिक केवल नाम के पहले अक्षर का टैटू बनवाना चाहते थे लेकिन बातचीत के बाद योजना बदली गई। सनी ने कहा कि हार्दिक और माहिका खुद को ऐसे साथी मानते हैं जो एक दूसरे की ताकत को और बढ़ाते हैं। इसी सोच से तेंदुए का चयन किया गया जो अकेले मजबूत होते हैं और साथ मिलकर अजेय। यह टैटू हार्दिक-माहिका की असली जिंदगी की कहानी का प्रतीक रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि देर रात तक चले एक सत्र में लंबी चर्चा के बाद इस टैटू का डिजाइन अंतिम रूप दिया गया। क्रिकेट मैदान पर आक्रामक मानसिकता के लिए मशहूर हार्दिक ने इस बार निजी जीवन में भी एक प्रतीकात्मक संदेश देकर सबका ध्यान खींचा है।