🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पीएम से पूछेंगे टी20 विश्व कप खेलना है कि नहीं... बांग्लादेश की छुट्टी पर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का पहला रिएक्शन

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी या फिर नहीं ये अब प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद तय किया जाएगा।

By लखन भारती

Jan 24, 2026 21:48 IST

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का पहला रिएक्शन आया है। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर मोहसिन नकवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री तय करेंगे कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है या फिर नहीं।

मीडिया से बात करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा, “बांग्लादेश को हर सूरत में विश्व कप में खिलाना चाहिए। वह एक बड़ा स्केट होल्डर है। उसके साथ गलत हो रहा है। अगर पाकिस्तान सरकार कहती है कि हमें नहीं खेलना है तो हम उनकी बात मानेंगे। हमलोग प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं। मैं ये समझता हूं कि इसमें बहुत सारी चीजे हैं, भी इसमें ना जाएं तो अच्छा है।”

पाकिस्तान के सपोर्ट में पीसीबी ने किया है वोटिंग

बता दें कि बांग्लादेश की डिमांड पर वेन्यू बदलने को लेकर हुए आईसीसी की वोटिंग में पाकिस्तान ने उसका सपोर्ट किया था। पाकिस्तान ने पहले भी ये प्रस्ताव रखा था कि वह बांग्लादेश के मैचों की अपने यहां मेजबानी करने के लिए तैयार है। सिर्फ इतना ही नहीं, बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने की स्थिति में पीसीबी ने ये धमकी भी थी कि वह भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। ऐसे में पाकिस्तानी पीएम के निर्देश के बाद ही ये साफ होगा कि क्या बांग्लादेश के बाद वह दूसरी टीम होगी जो टूर्नामेंट से हिस्सा नहीं लेगी।

पाकिस्तान ने नहीं किया है अपनी टीम का ऐलान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने में है। इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की गीदड़ भभकी दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अभी तक अपने स्क्वाड की घोषणा नहीं की है। यही वजह है कि पाकिस्तान के भी टी20 विश्व कप से बाहर होने का अंदेशा जताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: