🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, 7 विकेट से जीता मैच

By सौम्यदीप दे, Posted by: लखन भारती

Jan 25, 2026 01:06 IST

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के तीसरे और आखिरी मैच में भी बाजी मारी। पहले मैच में भारत ने USA को हराया था, जबकि दूसरे मैच में रोमांचक अंदाज में बांग्लादेश से जीत छीन ली थी। अब न्यूजीलैंड को हराया।

भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के 24वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मुकाबला जीता है। इससे पहले टीम ने अमेरिका और बांग्लादेश को हराया। न्यूजीलैंड की टीम ने बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 135 रन बनाए। हालांकि डकवर्थ लुईस नियम से भारत को जीत के लिए 37 ओवर में 130 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने कप्तान आयुष म्हात्रे (53) और वैभव सूर्यवंशी (40) की दमदार पारियों की बदौलत 13वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने 13.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन बनाए।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में झटका लगा। आरोन जॉर्ज 6 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 23 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे 27 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और दो चौके लगाए। विहान ने 13 गेंद में नाबाद 17 रन बनाए। वेदांत ने 12 गेंद में 13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए संजय, संधू और क्लार्क ने एक एक विकेट चटकाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज ह्यूगो बोग का विकेट गंवाया। इसके बाद टॉम जोन्स सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ये दोनों विकेट एमब्रिश ने हासिल किया। हेनिल पटेल ने आर्यन मन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद में 5 रन बनाए। मार्को एक और रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। जसकरण संधू 27 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जैकब ने 47 गेंद में 23 और संजय 30 गेंद में 28 रन बनाए। मोरे एक रन ही बना सके। हेनिल पटेल ने तीन और एमब्रिस ने चार विकेट दिए।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: