🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक की धाकड़ और रिंकू की तूफानी पारी ने इंडिया को 238 रनों का विशाल स्कोर दिलाया

हार्दिक, अक्षर और शिवम का फ्लॉप शो: शुरुआती निराशा के बावजूद टीम का बड़ा स्कोर बना।

By तानिया राय, Posted by: श्वेता सिंह

Jan 21, 2026 22:47 IST

नागपुरः नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर यह स्कोर बनाया।

भारत की शुरुआत खराब रही, जब ओपनर संजू सैमसन मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन भी 8 रन पर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बावजूद अभिषेक शर्मा ने पारी संभाली और आक्रामक बल्लेबाजी की। पावरप्ले में अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और चौकों-छक्कों की झड़ी लगाकर न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक को हिला दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

बीच के ओवरों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम की रन रफ्तार को बनाए रखा। हालांकि हार्दिक पांड्या (25 रन, 16 गेंद), अक्षर पटेल (8 रन) और शिवम दुबे (9 रन, 4 गेंद) बड़े योगदान में असफल रहे।

टीम के आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 44 रन की तूफानी नाबाद पारी खेलकर भारत का स्कोर 238 तक पहुंचाया। उनके आक्रामक शॉट्स और अंतिम ओवरों की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से Kiwi गेंदबाज दबाव में आए और टीम इंडिया एक बड़ा लक्ष्य बनाने में सफल रही।

कुल मिलाकर, अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और रिंकू सिंह की शानदार फिनिशिंग ने भारत को पहले T20I में मजबूत स्थिति में रखा। भारत अब इस स्कोर की मदद से न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की राह पर होगा और दर्शकों के लिए यह मैच रोमांचक बनने वाला है।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: