🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

IRCTC की ये सर्विस भरेगी आपका पेट, सीट पर बैठे-बैठे मिलेगा खाना, बदलेगा ट्रेन का सफर

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by: लखन भारती

Feb 09, 2026 20:27 IST

अगर आप अक्‍सर ट्रेन से सफर तय करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। IRCTC ने अपनी E-Pantry Service को शुरू कर दिया है। इसके जरिए आप पहले से अपने मील को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और खाने की क्वालिटी और कीमतों को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने जल्द ही मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अपनी ई-पेंट्री सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। पहले ये सर्विस सिर्फ प्रीमियम ट्रेनों में मिलती थी लेकिन अब इस डिजिटल मील बुकिंग सिस्टम को रेगुलर लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बढ़ाया जा रहा है।

शरुआत में 25 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पेंट्री सर्विस ऑनलाइन मील बुकिंग ऑप्शन लॉन्च किया गया है। अब आपके ट्रैवल के दौरान वेंडर आपका खाना सीधे आपकी सीट तक पहुंचाएगा। बता दें, पहले फूड की ऑनलाइन बुकिंग की सर्विस केवल प्रीमियम ट्रेनों में ही उपलब्‍ध थी लेकिन अब ये सर्विस मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू की गई है।

ई-पैंट्री सर्विस क्या है ?

ई-पैंट्री एक डिजिटल मील बुकिंग सर्विस है, इसे IRCTC ने उन पैसेंजर्स के लिए खासतौर पर शुरू किया है जो लोग सफर के दौरान ओवरचार्जिंग, अनाधिकृत वेंडर्स और खराब क्वालिटी की शिकायत करते हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई ई-पेंट्री सर्विस

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ई-पेंट्री सर्विस को विवेक एक्सप्रेस (22503/04) ( ये भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है) पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। एक ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि इसकी सफलता के आधार पर इस सर्विस को रेलवे नेटवर्क की और भी ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा। एक बार मील बुक करने के बाद यात्रियों को सफर के दौरान उनकी सीट पर खाना मिलेगा। कंफर्म, RAC या पार्शियली कंफर्म टिकट वाले यात्री इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं।

इस सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें

ई-पेंट्री एक ऑनलाइन मील बुकिंग सिस्टम है जो IRCTC टिकटिंग सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड है। ये कन्फर्म, RAC या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को 'हाइजीनिक, स्टैंडर्ड खाना और रेल नीर' पहले से ऑर्डर करने की सर्विस देता है। इसे पेंट्री कार स्टाफ उनकी सीटों पर पहुंचाएगा। ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि ये सर्विस ये पक्का करती है कि यात्रियों को अधिक ऑर्गेनाइज्ड, सुरक्षित और डिजिटल कैटरिंग का अनुभव मिले। इस सर्विस पर बुकिंग के लिए यात्री IRCTC वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर टिकटिंग प्रोसेस के दौरान कन्फर्मेशन पेज या 'बुक्ड टिकट हिस्ट्री' सेक्शन से ई-पेंट्री मील का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Prev Article
'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी ने कहा-"तकनीक को जीवन का साधन बनाइए, खुद को उसका गुलाम नहीं"
Next Article
जनरल नरवणे की किताब की PDF लीक! दिल्ली पुलिस एक्शन में, क्या दहशत में है मोदी सरकार ?

Articles you may like: