स्टॉकहोमः मानव इतिहास के अधिकांश समय में आर्थिक ठहराव सामान्य स्थिति थी। लेकिन पिछले दो शताब्दियों में वैश्विक स्तर पर निरंतर आर्थिक वृद्धि देखी गई है। यह कैसे संभव हुआ, इसी प्रश्न की व्याख्या करने के लिए वर्ष 2025 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकीर, फिलिप अघियन, और पीटर हॉविट को प्रदान करने की घोषणा की गयी है।
इस वर्ष नोबेल पुरस्कार देते हुए स्वीडिश रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ‘नवाचार-प्रेरित आर्थिक वृद्धि’ (Innovation-driven economic growth) को मान्यता दी। जोएल मोकीर को पुरस्कार प्रौद्योगिकीय प्रगति के माध्यम से सतत आर्थिक वृद्धि की पूर्व-शर्तों की पहचान के लिए दिया गया। जबकि फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से रचनात्मक विध्वंस (creative destruction) के माध्यम से सतत आर्थिक वृद्धि के सिद्धांत के लिए यह दिया गया।
नोबेल समिति ने कहा कि नवाचार-प्रेरित आर्थिक वृद्धि ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है। साथ ही इसने हमारे जीवन स्तर, स्वास्थ्य सेवाओं और समृद्धि की नींव रखी है।