जापान में इतिहास रचा, देश को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री

जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की इस दुर्जेय महिला नेता के जरिये जापान के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत हुई।

By सायनी जोवार्दार, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 21, 2025 13:34 IST

टोक्योः सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की इस दुर्जेय नेत्री के जरिये जापान के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत हुई। ताकाइची मंगलवार को लोअर हाउस में भारी मतों से जीतीं। 465 सदस्यीय चैंबर में उन्हें 237 वोट मिले। संसद के उच्च सदन में उन्हें 125 वोट मिले। हालांकि देश की नव निर्वाचित प्रधानमंत्री को लेकर देश की महिलाओं का एक वर्ग खुश नहीं है। इसका कारण उनकी रूढ़िवादी मानसिकता और कट्टरपंथी रवैया है। कुछ मामलों में वे 'पुरुषवादी' हैं।

सितंबर में जापान के प्रधानमंत्री पद से एलडीपी के शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के बाद ही ताकाइची के नाम को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। उन्हीं ने उन्हीं का नाम आगे बढ़ाया। हालांकि यह परीक्षा ताकाइची के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी क्योंकि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने के बावजूद, अतीत में महिलाओं के लिए लाए गए कई बिल, महिला अधिकार, महिला सशक्तीकरण को लेकर उनकी भूमिका पर विवाद खड़ा हुआ है।

64 वर्षीय यह महिला नेता पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं। कई लोगों के लिए वे जापान की 'आयरन लेडी' हैं। किसी समय ताकाइची ड्रम बजाती थीं। वे कुशल हेवी मेटल ड्रमर थीं। बेहतरीन बाइकर भी थीं वे। वही ताकाइची जापान की पांचवीं प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

Prev Article
ट्रम्प ने फिर दोहराया: 'टैरिफ की धमकी से भारत-पाक युद्ध टाला’, बोले- '7 विमान गिराए गए थे’
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: