दिवाली पर घर वापसी में संशय! इटली में फंसे सैकड़ों भारतीय

By सौमी दत्त, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 19, 2025 13:26 IST

मिलानः उन्होंने परिवार व प्रियजनों के साथ दिवाली मनाने के लिए शुक्रवार की फ्लाइट का टिकट बुक कराया था लेकिन यह ममुकिन होता नजर नहीं आ रहा। तकनीकी खराबी का हवाला देकर एअर इंडिया ने शुक्रवार को मिलान से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी।

इसके कारण कई सौ भारतीय यात्री इटली में फंस गए। उनकी वापसी के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है लेकिन सोमवार यानी दिवाली के दिन से पहले वह मौका नहीं मिल रहा!

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'यात्री और विमान कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च है। इसीलिए यांत्रिक खराबी पकड़ में आने के बाद उड़ान रद्द की गई है।'

सभी यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है लेकिन ये होटल हवाई अड्डे के आसपास नहीं हैं। वैकल्पिक उड़ान में यात्रियों की वापसी की व्यवस्था की गई है लेकिन यह व्यवस्था सोमवार या उसके बाद के दिन ही संभव है।

यानी दिवाली पर कई लोगों की घर वापसी शायद नहीं हो सकेगी। एक यात्री का वीजा सोमवार को समाप्त हो रहा है। केवल उसके लिए रविवार को दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट में वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

Prev Article
चीनी नोबेल विजेता वैज्ञानिक चेन निंग यांग का 103 साल की उम्र में निधन
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: