भूस्खलन और बाढ़ से नेपाल तबाह नेपाल, 39 मरे, काठमांडू अन्य हिस्सों से कटा

जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ के कारण पिछले 36 घंटों में नेपाल के हालत बिगड़ गये हैं। काठमांडू में कई लोगों की जान ले ली है वहीं कई घरों के बह जाने की भी खबरें हैं। कई पुल भी बह गए हैं जिससे पर्यटक फंस गये हैं। सोमवार तक देश में भारी बारिश होने की संभावना है।

By अमर्त्य लाहिड़ी, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 05, 2025 17:57 IST

काठमांडूः उत्तर बंगाल ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल भी बारिश से तबाह हो गया है। रविवार को नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ के कारण पिछले 36 घंटों में नेपाल में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 'काठमांडू टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है। कई सड़कें बंद हो गई हैं, पुल बह गए हैं।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिनोद घिमिरे ने बताया कि भारत की पूर्वी सीमा से सटे नेपाल के इलाम जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन से अठारह लोग मारे गए हैं। इसके अलावा दक्षिण नेपाल में बिजली गिरने से तीन लोगों की और पूर्वी नेपाल के उदयपुर जिले में बाढ़ के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।

शनिवार से बाढ़ में ग्यारह और लोग बह गए हैं। उनमें से किसी का अभी तक कोई पता नहीं है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को नेपाल के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता शांति महत ने बताया कि उन्हें बचाने का प्रयास जारी है।

भूस्खलन के कारण नेपाल के कई राजमार्ग बंद हो गए हैं। बाढ़ के पानी के प्रवाह में कई पुल भी बह गए हैं। इसके परिणामस्वरूप सैकड़ों पर्यटक और आम लोग फंस गए हैं।

काठमांडू हवाई अड्डे के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी हैं, लेकिन आपदा के कारण कई घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

सबसे अधिक नुकसान कोसी जिले में हुआ है। कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उल्लेखनीय है कि इस नदी के कारण भारत के बिहार में लगभग हर साल भयंकर बाढ़ आती है। नेपाल के सुनसरी जिले के गवर्नर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कोसी नदी का जल प्रवाह सामान्य से दोगुना से भी अधिक है। सामान्य स्थिति में जहां कोसी बैराज के 10 से 12 स्लूइस गेट खुले रहते हैं, वहीं अब सभी 56 स्लूइस गेट खोल दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार कोसी बैराज के पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। काठमांडू के पहाड़ी इलाकों में कई नदियां अब सड़कों पर बह रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप राजधानी शहर अब नेपाल के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग से कट गया है। काठमांडू में कई घरों के बह जाने की भी खबरें हैं। नेपाल के मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार तक देश में भारी बारिश होने की संभावना है।

Prev Article
गाजा में युद्धविराम की शर्तों पर इजरायल राजी, हमास के जवाब का इंतजार कर रहा है विश्वः ट्रम्प
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: