अमेरिका में नाव से रेस्तरां में अंधाधुंध गोलीबारी में 3 की मौत, कई घायल

अमेरिका में सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं एक प्रवृत्ति बन गई हैं। नॉर्थ कैरोलिना के याच बेसिन ड्राइव इलाके में फिर ऐसी ही एक घटना घटी।

By अयंतिका साहा, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Sep 28, 2025 16:14 IST

वाशिंगटनः अमेरिकी में फिर एक सार्वजनिक स्थान पर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना घटी। एक एक बार रेस्तरां में खाने आए लोगों को एक बंदूकधारी ने निशाना बनाया। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे के करीब यह घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हुई।

नॉर्थ कैरोलिना के याच बेसिन ड्राइव इलाके में स्थित एक रेस्तरां-पब में यह गोलीबारी की घटना हुई। विलमिंगटन से मात्र 20 मील दूर स्थित अमेरिकन फिश कंपनी नाम का यह पब है। वहीं नाव से आकर रेस्तरां में बैठे लोगों को निशाना बनाकर अज्ञात अपराधी ने गोली चलाई।

इस घटना में सात से अधिक लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाकी लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं उनका इलाज चल रहा है। हालांकि घायलों की स्थिति कैसी है, इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है।

घटना के बारे में सिटी मैनेजर नोआ सालदो ने बताया कि वीकेंड पर रेस्तरां में काफी भीड़ थी। उस समय एक नाव किनारे की ओर बह रही थी। किनारे पहुंचने से पहले ही अचानक उस नाव से रेस्तरां पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक इस घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस ने उस क्षेत्र में फिलहाल न जाने की सलाह दी है और स्थानीय लोगों से घर में रहने का अनुरोध किया है।

अमेरिका में सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं एक प्रवृत्ति बन गई हैं। पिछले कुछ वर्षों से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अगस्त महीने में ही न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां में इसी तरह की गोलीबारी की घटना हुई थी। वहां भी कई लोगों की जान गई थी।

Prev Article
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का ड्रोन-मिसाइल हमला, 3 मृत, 10 घायल
Next Article
पाकिस्तान की न्यायव्यवस्था में 'गंभीर संकट', सुप्रीम कोर्ट के 2 न्यायाधीशों ने इस्तीफा दिया।

Articles you may like: