🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Graceful Aging : बच्चों को ‘सामान्य और सुरक्षित जीवन’ देने के लिए जॉर्ज क्लूनी ने ली फ्रांस की नागरिकता

क्लूनी हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्होंने अपने अभिनय और फिल्म निर्माण के लिए तीन गोल्डन ग्लोब और दो ऑस्कर पुरस्कार जीते क्लूनी मानते हैं कि जिस फ़ार्म जीवन से वे कभी भागना चाहते थे, आज वही उन्हें सबसे सुकून देता है।

By डॉ अभिज्ञात

Dec 30, 2025 11:04 IST

हॉलीवुड की चकाचौंध और पपराज़ी की लगातार निगाहों से दूर, अपने बच्चों को एक सामान्य, सुरक्षित और संतुलित जीवन देने की चाह ने जॉर्ज क्लूनी को एक बड़ा फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। यही वजह है कि जॉर्ज क्लूनी, उनकी पत्नी अमल क्लूनी और उनके जुड़वां बच्चे अब आधिकारिक रूप से फ्रांस के नागरिक बन गए हैं।

कानूनी दस्तावेज़ों के अनुसार, पूरे क्लूनी परिवार को फ्रांसीसी नागरिकता प्रदान की गई है। इस प्राकृतिककरण आदेश में जॉर्ज, अमल और उनके आठ वर्षीय जुड़वां बच्चे अलेक्ज़ेंडर और एला सभी शामिल हैं।

हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्होंने अपने अभिनय और फिल्म निर्माण के लिए तीन गोल्डन ग्लोब और दो ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। उन्हें फ़िल्म Syriana में अभिनय और Argo के सह-निर्माण के लिए अकादमी अवॉर्ड मिला।

जॉर्ज क्लूनी ने अपने करियर में One Fine Day, Out of Sight, Up in the Air और Ticket to Paradise जैसी रोमांटिक फ़िल्में की हैं, लेकिन अब उन्होंने कुछ दिनों पहले इस तरह की भूमिकाओं से दूरी बनाने का फ़ैसला किया। 64 वर्ष की उम्र में क्लूनी ने ऐलान किया है कि वे अब फ़िल्मों में किसिंग सीन नहीं करेंगे। यह फैसला उन्होंने अपनी पत्नी अमाल क्लूनी से बातचीत के बाद लिया। उनका कहना है कि वे युवा अभिनेताओं से प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते और उम्र के अनुरूप किरदार निभाना पसंद करते हैं।

2014 में अमाल क्लूनी से शादी के बाद जॉर्ज क्लूनी पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनके जुड़वां बच्चे हैं और आज वे अभिनय के साथ-साथ जीवन को संतुलित और सादगी से जीने में विश्वास रखते हैं। जॉर्ज क्लूनी लंबे समय से यूरोप में अपने पारिवारिक जीवन को लेकर खुलकर बात करते रहे हैं। एक पुराने साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि वे फ्रांस में एक फ़ार्म पर रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि बचपन में फ़ार्म का जीवन उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन पिता बनने के बाद उनका नज़रिया पूरी तरह बदल गया।

क्लूनी कहते हैं कि फ्रांस में उनके बच्चे स्क्रीन से दूर रहते हैं, बड़ों के साथ बैठकर खाना खाते हैं और रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियाँ सीखते हैं। उनके अनुसार, यह जीवन न सिर्फ सादा है, बल्कि बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी बेहतर है।

हॉलीवुड में बच्चों की परवरिश को लेकर क्लूनी की चिंताएँ साफ़ हैं। उनका मानना है कि लॉस एंजिलिस जैसी जगहों पर शोहरत बच्चों से उनका बचपन छीन लेती है। फ्रांस में, जहां लोग प्रसिद्धि को खास महत्व नहीं देते, उन्हें अपने बच्चों के लिए एक निष्पक्ष और शांत वातावरण मिलता है—पपराज़ी से दूर और तुलना के दबाव से मुक्त।

हालाँकि क्लूनी परिवार के पास इंग्लैंड, इटली और अमेरिका के केंटकी में भी घर हैं, लेकिन फ्रांस अब उनके जीवन का केंद्र बन चुका है। खुद क्लूनी मानते हैं कि जिस फ़ार्म जीवन से वे कभी भागना चाहते थे, आज वही उन्हें सबसे सुकून देता है। ट्रैक्टर चलाते हुए, खेतों के बीच बिताया गया यह जीवन-उनके शब्दों में-“एक सामान्य जीवन पाने का सबसे अच्छा मौका” है।

Prev Article
साल 2025 में इन 8 लोकप्रिय सेलिब्रिटी ने दुनिया को कह दिया - अलविदा!
Next Article
सिनेमा और सियासत: सलमान खान की आने वाली फ़िल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर चीन को आपत्ति

Articles you may like: