कोलकाता: सीए मयूर अग्रवाल को वर्ष 2026-27 के लिए ईआईआरसी के चेयरमैन के प्रतिष्ठित पद पर चुना गया है। रीजनल काउंसिल चुनावों में यह उनका दूसरा टर्म है। इससे पूर्व, वे 25वीं रीजनल काउंसिल के पहले टर्म (2025-2026) में ईस्टर्न इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ईआईसीएएसए) के चेयरपर्सन रहे हैं। साथ ही, उन्होंने 24वीं रीजनल काउंसिल (2022-2025) में ट्रेजरर एवं सेक्रेटरी के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।
निम्नलिखित सदस्यों को भी वर्ष 2026–27 के लिए ऑफिस बेयर्र्स के रूप में निर्वाचित किया गया है, वाइस चेयरमैन, सीए हरि राम अग्रवाल, सेक्रेटरी, सीए आदित्य कुमार माहेश्वरी, ट्रेजरर, सीए विश्वरंजन सुतार। इसके अतिरिक्त दो सदस्य, पूर्वी क्षेत्र से आईसीएआई की सेंट्रल काउंसिल के सदस्य सीए रवि कुमार पटवा एवं सीए संजीव सांघी भी टीम एनआरसी 2025-29 का हिस्सा हैं। सीए विष्णु के. तुलस्यान, ईआईआरसी के पूर्व चेयरमैन, इस टीम ईआईआरसी 2025-29 के सदस्य के रूप में काम करेंगे।