भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार के अनुसार आगामी 8-10 हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच शुल्क संबंधी तनाव खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका नवंबर तक भारत पर लगाया गया 25% पेनल्टी टैरिफ हटा सकता है।
नयी दिल्ली, 18 सितंबर। अमेरिका जल्द ही भारत पर लगाए गए ट्रंप टैरिफ को वापस ले सकता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने ऐसा संकेत दिया है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि अमेरिका भारत पर से 25% पेनल्टी हटा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था, वह भी 25% से घटाकर 10-15% किया जा सकता है।
मीडिया सूत्रों की खबर के अनुसार, भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बताया कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने ऐसा संकेत दिया कि आने वाले कुछ हफ्तों में शुल्क संबंधी समस्या सुलझ जाएगी । इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नागेश्वरन ने कहा, 'पर्दे के पीछे दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है।'
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार के अनुसार आगामी 8-10 हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच शुल्क संबंधी तनाव खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका नवंबर तक भारत पर लगाया गया 25% पेनल्टी टैरिफ हटा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बात वे बिल्कुल अपने व्यक्तिगत विश्लेषण से कह रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली में वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच से मुलाकात की थी। ट्रम्प के टैरिफ घोषणा के बाद यह पहली बार था जब दोनों देशों के व्यापार संबंधी मामलों के शीर्ष अधिकारी आमने-सामने हुए थे। उसके बाद ही भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार की ऐसी टिप्पणी आई है।