कुछ ही दिन बाद दीपावली है। उसके पहले अपने घर की वास्तु ठीक कर लें। इन 4 चीजों को सही जगह पर रखने से सभी वास्तुदोष दूर हो जाएंगे।
हमारे देश का एक प्रमुख त्योहार दीपावली है। आगामी 20 अक्टूबर को पूरा देश रोशनी के इस उत्सव में डूब जाएगा। दीपावली की तैयारी इसके कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। कार्तिक अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। दीपावली से पहले घर की सफाई करने की परंपरा है। दीपावली में कुछ विशेष वास्तु टिप्स अपनाने से आपके घर से सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। जानें, दीपावली में क्या खरीदें और उन्हें घर में कहाँ रखें।
हंसता हुआ बुद्धा
दीपावली से पहले घर में एक हंसता हुआ बुद्धा अवश्य लाएं। फेंगशुई के अनुसार, हंसता हुआ बुद्धा घर में रखना शुभ होता है। दीपावली से पहले एक हंसता हुआ बुद्धा खरीदें और इसे मुख्य दरवाजे के सामने रखें। हंसते हुए बुद्धा का चेहरा घर के अंदर की ओर होना चाहिए। अगर इसे मुख्य दरवाजे के सामने नहीं रखा जा सकता तो इसे घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व में रखें। आप इसे ऑफिस की डेस्क पर भी रख सकते हैं।
तुलसी का पौधा
दीपावली से पहले घर में अवश्य तुलसी का पौधा रखें। इससे सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। अगर घर के उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखा जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। दीपावली से पहले घर में तुलसी का पौधा लाएं और रोज उसकी पूजा करें। दीपावली की रात को तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना न भूलें।
नारियल
दीपावली से पहले नारियल खरीदना वास्तव में बहुत शुभ माना जाता है। नारियल को श्रीफल कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस फल में माँ लक्ष्मी का निवास होता है। घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में नारियल रखना चाहिए। पूजा स्थली में भी नारियल रखना बेहद शुभ है।
कछुआ
धातु का बना हुआ कछुआ घर में रखना वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृधि बनी रहती है। घर की उत्तरी दिशा में धातु का कछुआ रखें और क्रिस्टल का कछुआ उत्तर-पूर्वी दिशा में रखें। घर के पूर्व दिशा में या मुख्य द्वार के सामने भी कछुआ रखा जा सकता है लेकिन कछुए का मुख कमरे के अंदर की ओर होना चाहिए।