चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को सेक्टर 9 में 31 साल के एक व्यक्ति, चरणप्रीत पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। जब वह जिम से बाहर निकल रहा था, तभी बाइक पर आए हमलावरों में से एक ने उस पर गोलियां चला दी।
चरणप्रीत को कई गोलियां लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के CCTV फुटेज का जांच की जा रही है।
यह पिछले 24 घंटों में शहर में दूसरी फायरिंग की घटना है। मंगलवार को भी पंजाब यूनिवर्सिटी के पास एक छात्र नेता पर गोली चलाई गई थी, हालांकि वह सुरक्षित बच गया।