🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने वाला गिरफ्तार

By राखी मल्लिक

Jan 06, 2026 14:02 IST

चंडीगढ़ : अंबाला पुलिस ने एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह रक्षा क्षेत्र में वायुसेना स्टेशन से संबंधित संवेदनशील जानकारी बाहर भेज रहा था। डीएसपी क्राइम विरेंद्र कुमार नें यह सूचना दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ़ सनी के रूप में हुई है। वह अंबाला का निवासी है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। जांच में सामने आया कि सुनील 2020 से वायुसेना स्टेशन में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम कर रहा था और मरम्मत कार्य संभाल रहा था।

पुलिस के अनुसार सुनील एक महिला के संपर्क में था, वह जानकारी मांगती थी यह डिवाइस के विश्लेषण से पता चला कि वह जानकारी पड़ोसी देश भेज रहा था। हालांकि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है।

डीएसपी क्राइम विरेंद्र कुमार ने एएनआई को बताया कि अंबाला पुलिस ने आरोपी के फोन को जब्त किया गया और कई संदिग्ध चीजें सामने आईं। वह 2020 से वायुसेना स्टेशन में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम कर रहा था। वह फोटो लेता था और जानकारी भेजता था। वह एक महिला के संपर्क में था। उसके डिवाइस के अनुसार वह जानकारी पड़ोसी देश को भेजता था। अभी जांच चल रही है विश्लेषण किया

कुमार ने आगे कहा कि आरोपी सुनील उर्फ़ सनी अंबाला का निवासी है। उनके पिता भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। वह विवाहित हैं और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल चार दिनों की रिमांड पर हैं। जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

डीएसपी कैथल वीरभान ने कहा कि कैथल जिला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी। उसी आधार पर हमारे विशेष जाँच दल ने नरवाल सिंह के पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार किया। वह मस्तगढ़ चीका का निवासी है।

डीएसपी कैथल वीरभान ने आगे बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसकी पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वह भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी भेजता था। हमारे साइबर पुलिस स्टेशन की टीम उसके उपकरणों की पूरी जांच कर रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Prev Article
मुख्यमंत्री सुखू ने 52 अनाथ बच्चों के लिए शुरू की... 10 दिनों की शानदार यात्रा
Next Article
अमेरिका से डिपोर्ट हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Articles you may like: