🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पहले छह महीनों में 3.75 लाख यात्रियों ने कश्मीर वंदे भारत से किया सफर

रेल अधिकारियों के अनुसार, यह जम्मू रेल डिवीजन के लिए एक मील का पत्थर

By कुबलय बंद्योपाध्याय, Posted by: प्रियंका कानू

Jan 07, 2026 15:46 IST

जम्मू: जून 2025 से नवंबर 2025 तक पहले ही छह महीनों में कश्मीर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। मनोरंजन जगत की भाषा में कहें तो यह एक सुपर-डुपर हिट रही है। यात्रियों की संख्या के आंकड़ों के आधार पर रेलवे ने यह दावा किया है। रेलवे के अनुसार, सेवा शुरू होने के बाद से छह महीनों में करीब 3 लाख 75 हजार यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर करते हुए चिनाब ब्रिज पार किया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह जम्मू रेल डिवीजन के लिए एक बड़ी उपलब्धि (मील का पत्थर) है।

यूधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के उद्घाटन के बाद, 6 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच इस प्रीमियम ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी। इस रेल लिंक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि साल के किसी भी समय कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ी रहे। जम्मू डिवीजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि यह डिवीजन यात्री सेवा, माल परिवहन और राजस्व अर्जन, तीनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चल रही दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अब तक लगभग 3.75 लाख यात्रियों ने टिकट खरीदे हैं। जम्मू रेल डिवीजन का उद्घाटन जनवरी 2025 में हुआ था और इस डिवीजन ने 1 जून से कामकाज शुरू किया। रेल अधिकारियों ने आने वाले समय में जम्मू डिवीजन को लेकर कई नई योजनाओं की जानकारी दी है।

इन योजनाओं में शामिल हैं: बैजनाथ पपरौला स्टेशन का ‘अमृत भारत योजना’ के तहत पुनर्विकास, रियासी स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था, पूरी दुनिया में चर्चा में रहे चिनाब ब्रिज पर शैक्षिक भ्रमण (एजुकेशनल टूर) की शुरुआत। इसके अलावा, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कटरा और अमृतसर के बीच भी वंदे भारत सेवा शुरू करने की विशेष योजना पर काम चल रहा है।

Prev Article
पंचायत प्रधान हत्याकांड: बाइक से भागते बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत
Next Article
CM भगवंत मान ने अकाल तख्त से की लाइव टेलीकास्ट की मांग

Articles you may like: