🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मैरेथन दौड़ में बाजी मार गयी केन्या गर्ल

By रिनीका राय चौधुरी, Posted by: लखन भारती

Jan 07, 2026 17:48 IST

खड़गपुर: भगत सिंह शताब्दी समिति के आयोजन में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हुई। इसी दौड़ प्रतियोगिता के साथ आठ दिवसीय खड़गपुर युवा संस्कृति उत्सव-2026 की शुरुआत हो गई। उस दौड़ प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स मीट में जैवलिन में स्वर्ण जीतने वाले मुजीबर्र रहमान, अंडर-17 स्कूल गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले अरिजीत पाल, मास्टर्स एथलीट रीना बेरा उपस्थित थे। उस दौड़ प्रतियोगिता में केन्या से आई एक महिला ने भी भाग लिया जो कि वह प्रथम स्थान पर रही।

इस दिन की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला स्थान अमल महतो, दूसरा प्रदीप महतो और तीसरा स्थान हिमांशु पाल ने प्राप्त किया। वहीं महिलाओं में पहला स्थान केन्या से आई ईडा जेराटेक, दूसरा पूजा सिंह और तीसरा स्थान ममता कुमारी ने प्राप्त किया। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान शुकदेव घोष ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पहला स्थान दीप दलुई ने प्राप्त किया।

इस दिन की दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए कई लोग इकट्ठा हुए। इस मेले और दौड़ प्रतियोगिता ने इस बार 14 साल पूरे कर लिए। तालबागीचा बाजार के पास शुरू हुए मेले में भी विभिन्न आकर्षण हैं- चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता, नाटक, कविता पाठ, जादू शो आदि। आयोजकों ने बताया कि केन्या की निवासी ईडा अपने पढ़ाई के सिलसिले में कोलकाता आई हैं। हालांकि उनका शौक दौड़ में है। कहीं भी दौड़ प्रतियोगिता हो रही होती है, वह उसमें भाग लेती हैं।

Prev Article
6 सालों बाद वापस लौट रहे हैं विश्वनाथन आनंद, कोलकाता में शुरू हो रहा है टाटा स्टील चेस इंडिया 2026

Articles you may like: