🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ओलंपियन शूटर अंगद वीर सिंह बाजवा ने बदली नागरिकता, अब कनाडा का करेंगे प्रतिनिधित्व

शॉटगन शूटर अंगद वीर सिंह बाजवा को इस फैसले के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। NRAI ने उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है।

By नवीन पाल, Posted by: लखन भारती

Jan 04, 2026 16:53 IST

ओलंपियन और दो बार के एशियन चैंपियन शॉटगन शूटर अंगद वीर सिंह बाजवा ने अपनी नागरिकता भारत से बदलकर कनाडा कर ली है। अब वह आगे चलकर कनाडा देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बाजवा ने इस फैसले की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए की।

30 वर्षीय अंगद वीर सिंह बाजवा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ओर से हिस्सा लिया था। उनको इस नागरिकता परिवर्तन के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) से औपचारिक मंजूरी भी मिल गई है।अंगद वीर सिंह बाजवा ने आखिरी बार भारत में 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जो पिछले महीने नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में वह पुरुष स्कीट शूटिंग फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे।

बाजवा ने वर्ष 2013 में प्रतिस्पर्धी शूटिंग की शुरुआत की थी और 2015 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई।उन्होंने इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और अनंतजीत सिंह नरुका व अर्जुन सिंह मान के साथ टीम गोल्ड भी अपने नाम किया। 2018 एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में बाजवा ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रचा था।

फाइनल में उन्होंने 60 में से 60 का परफेक्ट स्कोर किया, जो उस समय तक इस स्पर्धा में अभूतपूर्व था। यह स्कीट शूटिंग में भारत का पहला महाद्वीपीय स्वर्ण पदक भी था।उन्होंने जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में भी हिस्सा लिया, हालांकि फाइनल में जगह नहीं बना सके।

इसके बाद 2019 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बाजवा ने लगातार दूसरी बार महाद्वीपीय खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया।

इसी टूर्नामेंट में उन्होंने गनेमत सेखों के साथ मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष स्कीट इवेंट में अंगद वीर सिंह बाजवा ने क्वालिफिकेशन में 120/125 का स्कोर किया और 18वां स्थान हासिल किया।ISSF वर्ल्ड कप सर्किट पर भी बाजवा के नाम तीन पदक दर्ज हैं। नई दिल्ली 2021 में मिक्स्ड टीम और पुरुष टीम स्वर्ण पदक और काहिरा 2021 में पुरुष टीम कांस्य पदक।

Prev Article
पदक चोरी के कुछ महीने बाद एक्स स्वीमर बुला चौधरी के घर में चोरी की कोशिश
Next Article
खेल वॉलीबाल और भारत की विकास कहानी के बीच बड़ी समानताएं: पीएम मोदी

Articles you may like: