14 की उम्र में लिखी किताब, 18 में ग्रैंड मास्टर, 29 की उम्र में निधन, शोक में डूबा खेल जगत

By Soumyadeep De, Posted by: Lakhan Bharti

Oct 21, 2025 17:04 IST

अमेरिका के जाने-माने शतरंज ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अपने खेल, कमेंट्री और लेखन के लिए मशहूर थे। 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने नारोडित्स्की ने हाल ही में यूएस नेशनल ब्लिट्ज चैंपियनशिप भी जीती थी।

अमेरिका के जाने-माने शतरंज ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 29 साल की थी। नरोडित्स्की अपने खेल के साथ कमेंट्री के लिए मशहूर थे। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थे और शतरंज की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे। वह 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे। हाल ही में यूएस नेशनल ब्लिट्ज चैंपियनशिप भी जीती थी।

शार्लोट शतरंज केंद्र ने एक बयान में कहा, 'हमें डैनियल नारोडित्स्की के अप्रत्याशित निधन की खबर बेहद दुख के साथ बतानी पड़ रही है। डैनियल एक प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी, शिक्षक और शतरंज कम्यूनिटी के प्रिय सदस्य थे। वह एक प्यारे बेटे, भाई और वफादार दोस्त भी थे। आइए हम डैनियल के शतरंज के प्रति जुनून और हम सभी को मिली प्रेरणा को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दें।

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने उनके लिए लिखा- ग्रैंड मास्टर डैनियल नारोदित्स्की के निधन से सचमुच स्तब्ध हूं। एक बेहतरीन शतरंज कमेंटेटर और शिक्षक। एक सच्चे और नेक इंसान। उनका जीवन बहुत जल्दी चला गया। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शतरंज जगत को उनकी कमी खलेगी।

डैनियल नारोडित्स्की की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आई है। परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। उनके पिता व्लादिमीर यूक्रेन से आये थे, जबकि उनकी मां लीना अजरबैजान की हैं। 6 साल की उम्र में डैनियल ने अपने पिता से शतरंज सिखना शुरू कर दिया था। वह न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए भी कॉलम लिखा करते थे।

1995 में जन्मे डैनियल नारोदित्स्की अमेरिकी शतरंज की सबसे होनहार प्रतिभाओं में एक थे। उन्होंने 2007 की FIDE विश्व यूथ चैंपियनशिप के अंडर-12 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता और 17 साल की उम्र में 2013 के अमेरिकी जूनियर चैंपियन बने। उन्होंने उसी साल 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता और 2017 में 2647 की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की। उन्होंने पांच यूएस चैंपियनशिप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व भी किया। महज 14 साल की उम्र में अपनी पहली बुक मास्टरिंग पोजिशनल चेस पब्लिश की।

Prev Article
पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के कोच पर लगा लाइफटाइम बैन, सामने आई ये बड़ी वजह
Next Article
एशियाई चैंपियनशिप : रिकर्व तीरंदाज अंकिता और धीरज ने स्वर्ण पदक जीते

Articles you may like: