🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की दादागिरी, जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा

भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिकी जिम्बाब्वे, 37.4 ओवर में 148 पर सिमटी टीम।

By श्वेता सिंह

Jan 27, 2026 23:22 IST

नयी दिल्लीः अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर टीम का दबदबा लगातार कायम है। सुपर सिक्स में पहले ही जगह पक्की कर चुकी आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपने रूल्स मैच में जिम्बाब्वे को पूरी तरह एकतरफा मुकाबले में 204 रन से शिकस्त दे दी। यह जीत भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी-दोनों की ताकत का साफ संदेश थी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तेजतर्रार अंदाज में 52 रन की पारी खेलकर शुरुआत को मजबूती दी। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में विहान मल्होत्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन की दमदार शतकीय पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उनके साथ अभिज्ञान कुंडू ने 61 रन बनाकर अहम योगदान दिया। इन तीनों पारियों की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को बेहद कठिन लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। लेरॉय चिवाला ने सबसे अधिक 62 रन बनाए, जबकि कियान ब्लिंगनैट ने 37 और तातेंडो ने 29 रन जोड़े। इन पारियों के बावजूद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी टिक नहीं पाई और पूरी टीम 37.4 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उद्धव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट झटके और जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। आरएस अंबरीश ने दो विकेट लिए, जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल को एक-एक सफलता मिली।

मैच के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि टीम को यही लय बनाए रखनी होगी और खिलाड़ियों का एक-दूसरे को लगातार मिल रहा समर्थन ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिसे भी मौका मिल रहा है, वह जिम्मेदारी के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: