नई दिल्ली: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में वर्ल्ड कप विजेता बल्लेबाज प्रतीका रावल, लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैश्नवी शर्मा और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को पहली बार शामिल किया गया है।
टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी। यह टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा।
प्रतीका रावल की टेस्ट टीम में चयन उनकी ODI में शानदार फार्म के बाद हुआ। उन्होंने 24 मैचों में 1110 रन, दो शतक और सात अर्धशतक बनाए। यह चयन यह भी दर्शाता है कि उनकी एंकल की चोट से रिकवरी पूरी हो चुकी है।
20 वर्षीय वैश्नवी शर्मा जिन्होंने भारत की U19 वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में डेब्यू किया। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 15 एकदिवसीय और 4 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23 विकेट लेकर प्रभावित किया।
टीम में मुंबई की पेसर सैयाली सतघारे को भी मौका मिला, जबकि अनुभवी अरुंधति रेड्डी को बाहर रखा गया। चोट के कारण युवा विकेटकीपर जी कमलिनी की जगह उमा चेत्री को T20I और ODI टीम में शामिल किया गया है।
इंडिया ए टीम: ACC राइजिंग स्टार एशिया कप
ACC Rising Star Asia Cup के लिए इंडिया ए टीम का नेतृत्व अनुभवी लेफ्ट-आर्म स्पिनर राधा यादव करेंगी। युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा को लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में चुना गया है। यह टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी तक थाईलैंड में आयोजित होगा।
भारत अपने शुरुआती मुकाबले में यूएई (13 फरवरी), पाकिस्तान ए (15 फरवरी) और नेपाल (17 फरवरी) से भिड़ेगा।