🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नया साल, नई शुरुआत- महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचीं स्मृति मंधाना और टीम

भारत की महिला टीम ने 2025 का साल शानदार तरीके से बिताने के बाद नए साल की शुरुआत पूजा-अर्चना से की।

By नवीन पाल, Posted by: रजनीश प्रसाद

Jan 01, 2026 11:34 IST

पूजा के साथ भारत की महिला क्रिकेट टीम ने नए साल का स्वागत किया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विश्व कप विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और स्नेह राणा मौजूद थीं।

2025 का साल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद यादगार रहा। कई वर्षों के इंतजार के बाद भारत की महिला टीम ने विश्व कप जीता। इसके बाद महिला क्रिकेट की तस्वीर ही बदल गई। खराब शुरुआत के बावजूद जीत हासिल की जा सकती है यह साबित किया हरमनप्रीत की टीम ने।

विश्व कप में भारत को पहले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड से हार मिली थी लेकिन इसके बाद टीम चैंपियन बनी। यह भले ही कुछ हद तक अप्रत्याशित रहा हो पर खिलाड़ियों ने इसे संभव कर दिखाया। 2005 और 2017 के विश्व कप में असफलता के बाद यह विश्व कप सभी सवालों का जवाब था।

विश्व कप जीतने के बाद द्विपक्षीय सीरीज में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। श्रीलंका को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हराया। इसके बाद महिला क्रिकेट पर ध्यान भी बढ़ा। हाल ही में बीसीसीआई ने महिलाओं की घरेलू क्रिकेट के लिए वेतन भी बढ़ाया है। खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

विश्व कप के बाद भारत ने श्रीलंका को सीरीज में 5–0 से हराया। इससे पहले भारत ने 2019 में वेस्ट इंडीज और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भी व्हाइटवॉश किया था।

Prev Article
मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर लगेगा बैन ?
Next Article
मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टी 20 विश्वकप की टीम तैयार, स्पिन का बड़ा रोल

Articles you may like: