🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या कोलकाता से छिन जाएगी सेमीफाइनल की मेजबानी ? फैंस के सामने खड़ी हुई बड़ी परेशानी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल वेन्यू को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे फैंस के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

By लखन भारती

Feb 24, 2026 12:31 IST

जैसे-जैसे T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के नतीजे सामने आएंगे, वैसे-वैसे सेमीफाइनल की तस्वीर साफ दिख होती चली जाएगी। हालांकि, इस बीच सेमीफाइनल मैच के वेन्यू में बड़ा ट्विस्ट आता नजर आ रहा है। दरअसल, कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स से सेमीफाइनल की मेजबानी छिन सकती है। सब कुछ सुपर-8 के नतीजों और पाकिस्तान-श्रीलंका के क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा। दरअसल, जब ICC ने टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित किया था, तब साफ किया गया था कि भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा लेकिन अगर उसका मुकाबला पाकिस्तान से होता है, तो मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें, सेमीफाइनल-1 फ्लोटिंग वेन्यू है यानी मैच कोलकाता या कोलंबो, कहीं भी हो सकता है। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल-1 खेलेगा। अगर पाकिस्तान बाहर हो जाता है, लेकिन श्रीलंका क्वालिफाई करता है और उसका सामना भारत से नहीं है, तो भी मुकाबला कोलंबो में ही होगा। आसान शब्दों में कहें तो अगर सुपर-8 के ग्रुप-2 से श्रीलंका या पाकिस्तान में से कोई एक भी सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो ईडन गार्डन्स की मेजबानी खतरे में पड़ जाएगी लेकिन अगर दोनों टीमें बाहर हो जाती हैं, तभी 4 मार्च को कोलकाता को सेमीफाइनल-1 की मेजबानी मिलेगी।

फैंस के लिए बड़ी परेशानी

इस अनिश्चितता का सबसे बड़ा असर फैंस पर पड़ेगा। उन्हें आखिरी वक्त तक यह पता नहीं चलेगा कि सेमीफाइनल कहां होगा। टिकट बुकिंग और ट्रैवल प्लान पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी ऐसी ही स्थिति से अफरा-तफरी मची थी। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी फाइनल की मेजबानी से वंचित हो सकता है और खिताबी मुकाबला कोलंबो शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में आखिरी समय में यात्रा और होटल की कीमतें बढ़ना तय माना जा रहा है।

कोलकाता बनाम कोलंबो

नवंबर में जारी शुरुआती शेड्यूल में पाकिस्तान के सेमीफाइनल और फाइनल को श्रीलंका में कराने की बात थी, लेकिन श्रीलंका के खुद नॉकआउट में पहुंचने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब ICC ने साफ किया है कि श्रीलंका को भी अपने घर में सेमीफाइनल खेलने का मौका मिल सकता है, बशर्ते समीकरण उसके पक्ष में हों। फिलहाल तस्वीर पूरी तरह सुपर-8 के नतीजों पर टिकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोलकाता अपना बड़ा मैच बचा पाता है या क्रिकेट का यह महामुकाबला कोलंबो की सरजमीं पर खेला जाएगा।

Prev Article
प्लेयर्स पर गिरेगी गाज! साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया में हो सकती है बड़ी सर्जरी
Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: