🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इस वजह से स्मृति की टीम ने पलाश मुच्छल की कर दी थी जमकर पिटाई? दोस्त के दावे से मचा हड़कंप

धोखाधड़ी, मारपीट और फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोपों पर पलाश का पलटवार, बोले-दावे बेबुनियाद।

By एलिना दत्त, Posted by: श्वेता सिंह

Jan 24, 2026 13:24 IST

मुंबईः सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की चर्चित शादी टूटने को लेकर अब सनसनीखेज दावे सामने आए हैं। ग्रैंड मेहंदी सेरेमनी के बाद अचानक शादी टलने से जहां सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, वहीं अब स्मृति के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने रिश्ते के टूटने की वजह बताने का दावा किया है।

विद्यान के अनुसार, शादी की रस्मों के दौरान पलाश को किसी दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उनका कहना है कि यह दृश्य बेहद तनावपूर्ण था, जिसके बाद मौके पर मौजूद स्मृति की कुछ क्रिकेटर दोस्तों ने पलाश की पिटाई कर दी। इसी घटना के बाद स्मृति ने शादी तोड़ने का फैसला लिया। गौरतलब है कि पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। विद्यान ने पलाश पर फाइनेंशियल फ्रॉड के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनके मुताबिक, सांगली के एक प्रोड्यूसर से फिल्म ‘नजरिया’ बनाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये लिए गए थे। दावा है कि फिल्म को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का वादा किया गया था, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बावजूद न तो फिल्म पूरी हुई और न ही पैसे वापस किए गए।

विद्यान का आरोप है कि शादी कैंसिल होने के बाद पलाश और उनके परिवार ने उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर दिया। जब पैसे वापस मांगे गए तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद मजबूरन पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। प्रोड्यूसर का यह भी दावा है कि पलाश की मां ने फिल्म का बजट बढ़ने की बात कहते हुए और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर धमकियां दी गईं।

इन सभी आरोपों पर पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं तथा उनकी छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं।

फिलहाल एक तरफ पलाश के खिलाफ धोखाधड़ी और निजी आचरण को लेकर गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। अब मामले की सच्चाई जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगी।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: