🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चौथे T20 में क्यों कम बल्लेबाज उतारे? खुलासा किया सूर्यकुमार यादव

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में टीम इंडिया हार गई।

By सौम्यदीप दे, Posted by: प्रियंका कानू

Jan 29, 2026 17:02 IST

नई दिल्ली: टीम इंडिया चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई। पहले तीन मैचों में जीत हासिल करने के बाद श्रृंखला पर कब्जा पक्का था इसलिए टीम इंडिया ने ईशान किशन को आराम दिया लेकिन बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के कारण टीम हार गई। 23 गेंद में 65 रनों की तेज पारी खेलने वाले शिवम दूबे टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के बाद सवाल उठे कि क्यों टीम इंडिया ने एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कम उतारा। हार्दिक आउट होने के बाद आलराउंडर और गेंदबाजों को बल्लेबाजी करनी पड़ी, जिससे टीम दबाव में आ गई।

सूर्यकुमार यादव ने क्या बताया?

विजयवाड़ा में आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिया। पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करके जीत हासिल कर चुकी थी इसलिए यह देखने के लिए कि दो-तीन विकेट खोने के बाद टीम कैसे प्रदर्शन करती है, उन्होंने गेंदबाजी चुनी। इसके अलावा, सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि टीम प्रबंधन ने जानबूझकर एक बल्लेबाज को कम खेलाया। यह निर्णय कठिन परिस्थितियों में बैटिंग लाइन-अप को और चुनौतीपूर्ण स्थिति में देखने के लिए लिया गया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि यह रणनीति जानबूझकर अपनाई गई थी। उन्होंने कहा कि हमने इरादतन छह बल्लेबाज ही उतारे। पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को खेलने से टीम को चुनौती दी। विश्वकप शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। पहले बल्लेबाजी कर अच्छा क्रम मिला है इसलिए देखना चाहते थे कि 180-200 रन का पीछा करते समय दो-तीन विकेट जल्दी खोने के बाद टीम कैसा प्रदर्शन करती है। शिवम दूबे ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अगर कोई और उनके साथ बड़ी साझेदारी करता तो परिणाम अलग हो सकता था। यह निर्णय विश्वकप से पहले टीम की विभिन्न संयोजनों को परखने के लिए लिया गया।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: