🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

"बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है..,” विश्व कप को लेकर पाकिस्तान पर अजिंक्य रहाणे का तंज

पाकिस्तान द्वारा बार-बार विश्व कप के बहिष्कार की बात कहने पर अजिंक्य रहाणे ने नाराजगी जाहिर की।

By नवीन पाल, Posted by: प्रियंका कानू

Jan 30, 2026 18:13 IST

नई दिल्ली : क्रिकेट मैदान पर हमेशा शांत स्वभाव के खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले अजिंक्य रहाणे केकेआर हो या मुंबई इंडियंस, हर जगह संयमित नजर आते हैं। वह मैदान पर अतिरिक्त उत्साह या विवादित जश्न से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन जब बात भारत-पाकिस्तान की आती है तो रहाणे भी खुद को रोक नहीं पाते।

इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। पाकिस्तान के विश्व कप बहिष्कार की धमकी पर उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी और तंज भी कसा।

पाकिस्तान ने अभी तक विश्व कप के बहिष्कार को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और इस मुद्दे को चर्चा के स्तर पर रखा है। दूसरी ओर उन्होंने विमान टिकट खरीदकर टीम और मैनेजमेंट से तैयार रहने का निर्देश भी दिया है। विश्व कप बहिष्कार की बात सामने आने के बाद पाकिस्तान को देश-विदेश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

इस मुद्दे पर अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज़ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान बहिष्कार कर पाएगा। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि यह कहना सही होगा या नहीं लेकिन उनके मुताबिक पाकिस्तान में बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है और वे विश्व कप खेलने जरूर आएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है। बैठक के बाद नकवी ने कहा कि बहिष्कार को लेकर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी को लिया जाएगा।

7 फरवरी से मैच शुरू होना हैं जबकि पाकिस्तान 2 फरवरी तक फैसला टालने की बात कर रहा है। इससे क्रिकेट जगत में नाराजगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व कप बहिष्कार की चर्चा के जरिए पाकिस्तान केवल सुर्खियों में बने रहना चाहता है।

इसी बीच पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरा है और पहला मैच जीत भी चुका है। ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए स्पिनिंग ट्रैक तैयार किया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि पाकिस्तान ने विश्व कप की तैयारियां अच्छी तरह शुरू कर दी हैं।

Next Article
हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से टूटा पाकिस्तान का सपना, दो विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर

Articles you may like: