अमेरिकाः व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, 2 नेशनल गार्ड जवानों सहित कई घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा: 'जिस अपराधी ने दो नेशनल गार्ड जवानों को गोली मारी-दोनों की हालत गंभीर है और दोनों अलग-अलग अस्पतालों में हैं। अपराधी खुद भी गंभीर रूप से घायल है, लेकिन इसके बावजूद उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’

By डॉ. अभिज्ञात

Nov 27, 2025 08:21 IST

वॉशिंगटन डीसीः अमेरिका के वाशिंगटन में आज वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन क्षेत्र में हुई गोलीबारी में कई कई लोग घायल हो गये। घायलों में दो अमेरिकी नेशनल गार्ड के सदस्य शामिल हैं। CNN ने शुरुआती रिपोर्टों से परिचित एक स्रोत के हवाले से यह जानकारी दी है।

पुलिस ने पुष्टि की कि गोलीबारी व्हाइट हाउस के पास हुई और शहर की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया क्योंकि अधिकारी घटना स्थल पर कार्रवाई में जुटे थे। फिलहाल गोलीबारी की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। मालूम हो कि कई राज्यों के नेशनल गार्ड जवान पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की देश की राजधानी में अपराध-रोधी मुहिम के तहत वॉशिंगटन डीसी में तैनात हैं।

घटना के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा: 'जिस अपराधी ने दो नेशनल गार्ड जवानों को गोली मारी-दोनों की हालत गंभीर है और दोनों अलग-अलग अस्पतालों में हैं। अपराधी खुद भी गंभीर रूप से घायल है, लेकिन इसके बावजूद उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Prev Article
बांग्लादेश चाहता है शेख हसीना का प्रत्यर्पण, अनुरोध की समीक्षा कर रहा है भारत
Next Article
भ्रष्टाचार मामलाः बांग्लादेश कोर्ट ने शेख हसीना को 21 साल की जेल की सज़ा सुनाई

Articles you may like: