🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अमेरिका में भारतीय महिला की चाकू मारकर हत्या; पुलिस को फरार पूर्व प्रेमी पर संदेह

निकिता के दोस्तों और समुदाय के लोगों ने उन्हें एक होनहार युवा पेशेवर बताया, जो उच्च शिक्षा और काम के अवसरों के लिए अमेरिका गई थीं।

By डॉ अभिज्ञात

Jan 05, 2026 19:46 IST

एलीकॉट सिटी (अमेरिका): अमेरिका में एक भारतीय निकिता गोदिशालाज (27) मृत पायी गयी है। वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। दूतावास ने कहा है कि वह निकिता के परिवार के संपर्क में है और हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान कर रहा है।

मैरीलैंड पुलिस के अनुसार निकिता गोदिशालाज मूल रूप से भारत की रहने वाली थीं। वे सप्ताह की शुरुआत में लापता बताया गयी थीं। बाद में उनका शव मैरीलैंड के कोलंबिया स्थित उस अपार्टमेंट से बरामद हुआ, जहां वे रह रही थीं।

निकिता पेशे से डेटा और स्ट्रेटेजी एनालिस्ट थीं और वह 31 दिसंबर को आखिरी बार अपने पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में देखी गई थीं। पुलिस का मानना है कि अर्जुन शर्मा ने ही उसकी हत्या की है और पकड़े जाने के डर से अमेरिका छोड़कर भारत भाग गया है। पुलिस ने बताया कि निकिता के शव पर चाकू से वार के कई निशान पाए गए। पुलिस ने अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने ही उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और इसके कुछ ही समय बाद अमेरिका छोड़ दिया।

निकिता के दोस्तों और समुदाय के लोगों ने उन्हें एक होनहार युवा पेशेवर बताया, जो उच्च शिक्षा और काम के अवसरों के लिए अमेरिका गई थीं। क्षेत्र में भारतीय समुदाय ने घटना पर गहरा दुख जताया और त्वरित न्याय की मांग की।

यह मामला विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सामने आया है। दूतावास ने अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में कांसुलर अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी है। इस बीच स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और आवश्यक होने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने इस मामले से जुड़ी कोई भी सूचना होने पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क करने की अपील की है।

निकिता गोदिशाला के परिवार ने कानूनी प्रक्रिया जारी रहने के दौरान निजता की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि कानून के अनुसार मामले को आगे बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका के बीच सहयोग जारी रहेगा। पुलिस ने यह भी कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में चल रही जांच के दौरान कांसुलर समन्वय अहम रहेगा और न्यायिक प्रक्रियाओं के अनुरूप समय-समय पर अपडेट दिए जाएंगे।

Prev Article
25 साल से जमा हो रहे थे मादुरो और उनके घनिष्ठ लोगों के खिलाफ आरोप, अमेरिका अब अंजाम देखना चाहता है
Next Article
'नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध किया था': भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया

Articles you may like: