🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

MCX पर सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों को मिली राहत

ट्रंप टैरिफ में कटौती और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों से कमोडिटी बाजार में लौटी तेजी।

By अभिरुप दत्त, Posted by: श्वेता सिंह

Feb 03, 2026 12:55 IST

मुंबईः ट्रंप टैरिफ में संभावित कटौती और भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी रौनक लौट आई है। मंगलवार सुबह MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों के चेहरे पर फिर से मुस्कान दिखाई दी।

मंगलवार को MCX पर अप्रैल फ्यूचर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट करीब 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला। 10 ग्राम सोने की शुरुआती कीमत लगभग 1.48 लाख रुपये रही, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,669 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी के मार्च फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह करीब 4 प्रतिशत उछाल के साथ खुला। उस समय चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास थी, जबकि इससे पहले यह 2,36,261 रुपये पर बंद हुई थी।

सुबह करीब 9:20 बजे MCX पर सोने की कीमत में 4,685 रुपये यानी करीब 3.25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 1,48,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी समय चांदी की कीमत में भी तेज उछाल देखने को मिला। चांदी 17,744 रुपये यानी करीब 7.51 प्रतिशत चढ़कर 2,54,005 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती दिखी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना करीब एक महीने के निचले स्तर तक फिसल गया था, जिसके बाद वहां से मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। इसी का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा है।

बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से कमोडिटी एक्सचेंज, फंड या ETF के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों को झटका लगा था। हालांकि, आज की तेजी से बाजार में कुछ राहत की उम्मीद जगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन फिलहाल यह मजबूत सपोर्ट लेवल के ऊपर बनी हुई हैं।

(समचार एई समय कहीं भी इन्वेस्टमेंट की सलाह नहीं देता है। स्टॉक मार्केट या किसी और फील्ड में इन्वेस्ट करना रिस्की है। ऐसा करने से पहले ठीक से स्टडी करना और एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहता है। यह खबर एजुकेशनल और अवेयरनेस के मकसद से पब्लिश की गई है।)

Prev Article
सेंसेक्स 2,250 अंक चढ़ा, शेयर मार्केट में 'धमाका'
Next Article
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से टेक्सटाइल और लेदर शेयरों में उछाल

Articles you may like: