🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना को बढ़ावा, BHELने झांसी से शुरू की ट्रांसफॉर्मर आपूर्ति

बीएचईएल ने झांसी संयंत्र से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति शुरू कर दी है। जिससे मेक इन इंडिया और रेलवे परियोजनाओं को मजबूती मिली है।

By राखी मल्लिक

Jan 15, 2026 17:48 IST

नई दिल्ली : सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने गुरुवार को एक जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए जरूरी उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है। ये उपकरण सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर हैं। इन ट्रांसफॉर्मरों की सप्लाई झांसी स्थित बीएचईएल के कारखाने से की जा रही है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीएचईएल ने एक बयान में कहा कि प्रतिष्ठित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति उसकी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना को बीएचईएल के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा टीआरएसएल के साथ मिलकर लागू किया जा रहा है। इस अवसर पर बीएचईएल के झांसी संयंत्र में फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित किया गया। इससे पहलेइसी परियोजना के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर को बीएचईएल के बेंगलुरु संयंत्र से रवाना किया गया था।

इस विकास से सेमी-हाई-स्पीड प्रोपल्शन सेगमेंट में बीएचईएल की मजबूत मौजूदगी और बढ़ी है। इन ट्रेनों की परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा और डिज़ाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की अंतिम असेंबली के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है। इसके अलावा प्रोपल्शन सिस्टम का एक और अहम उपकरण ट्रैक्शन मोटर भी बीएचईएल की भोपाल इकाई में विकसित और निर्मित किया गया है।

बीएचईएल ने यह भी बताया कि उसकी झांसी इकाई को हाल ही में रेल बॉर्न मेंटेनेंस व्हीकल्स (आरबीएमवी) का एक ऑर्डर मिला है जिनका उपयोग रेलवे ट्रैक के निर्माण, निरीक्षण, मरम्मत और रखरखाव के लिए किया जाता है।

Prev Article
ट्रंप ने कुछ एडवांस्ड AI चिप्स पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की।
Next Article
Budget 2026 में अपेक्षाएं : क्या मिडिल क्लास को फिर मिलेगी इनकम टैक्स में राहत?

Articles you may like: