जब हम घर की सजावट करते हैं, तो जहां जो चीज रखने से सुविधा होती है, या देखने में अच्छी लगती है, वहां उस चीज को रख देते हैं। ज्यादातर समय वास्तु के अनुसार सही जगह सही चीज रखी है या नहीं, इस बारे में हम सोचते नहीं हैं लेकिन घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सकारात्मक ऊर्जा अत्यंत आवश्यक है और घर में सही जगह सही चीज रखने से ही सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। जहां जो रखना नहीं चाहिए, वहां उस चीज को रखने से नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से घर में आर्थिक संकट और अशांति पैदा होती है।
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा को पूर्वजों की दिशा कहा जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए, यह वास्तुशास्त्र के अनुसार तय करना चाहिए। दक्षिण दिशा में सही चीज रखने से संपत्ति और समृद्धि बढ़ती है।
जानिए दक्षिण दिशा में क्या रखना चाहिएः
जेड प्लांट को संपत्ति का पेड़ कहा जाता है। दक्षिण दिशा शुक्र की दिशा है। शुक्र ग्रह संपत्ति, प्रेम और समृद्धि का कारक ग्रह है। दक्षिण दिशा में जेड प्लांट रखना वास्तु के अनुसार अत्यंत शुभ है। इससे आर्थिक लाभ होता है, मन में सकारात्मक विचार बढ़ते हैं और घर के सभी के साथ अच्छे संबंध रहते हैं।
दक्षिण दिशा में आईना रखना वास्तु के अनुसार अत्यंत शुभ है। दक्षिण दिशा में रखा आईना नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है और वास्तु दोष के प्रभाव को कम करता है। पितृ दोष हो तो उसे भी कम करता है दक्षिण दिशा का आईना। यह आईना कभी भी टूटा या धुंधला नहीं होना चाहिए।
दक्षिण दिशा में अलमारी रखना शुभ है लेकिन अलमारी का पिछला हिस्सा दक्षिण में होगा और अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा में खुलेगा। इससे धन की बचत होगी, आर्थिक लाभ होगा और सभी प्रकार के आर्थिक संकट दूर होंगे। दक्षिण दिशा में अलमारी रखने से घर में धन आगम बढ़ेगा।
घर के मुख्य दरवाजे का मुंह यदि उत्तर दिशा में है, तो रोज शाम को दरवाजे के दोनों तरफ दो दीप जलाएं। दरवाजे पर लाल रंग का स्वस्तिक चिह्न भी बनाकर रखना शुभ है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।
वास्तुशास्त्र के अनुसार बिस्तर पर सोते समय दक्षिण दिशा में सिर करके सोना शुभ है। आपका सिर दक्षिण में हो और पैर उत्तर में हों। इससे प्राकृतिक शक्ति चक्र आपके अंदर सही तरीके से काम करेगा। शांति से सो पाएंगे, चिंता कम होगी और ऊर्जा बढ़ेगी।