🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

योगी आदित्यनाथ के 'तुम मुझे खून दो...' वाले बयान पर मचा घमासान, तृणमूल ने इतिहास नष्ट करने का लगाया आरोप

तृणमूल का दावा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक नारा योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद का बताया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 20, 2026 21:35 IST

पिछले काफी समय से तृणमूल कभी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तो कभी बंगाल के किसी और विद्वान को अपमानित करने का आरोप भाजपा पर लगाती रही है। सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बंगाल आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक और बयान को लेकर तृणमूल ने फिर से भाजपा को निशाने पर लिया।

सोमवार को भाजपा की एक सभा को संबोधित करने योगी आदित्यनाथ बंगाल आए थे। तृणमूल का दावा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक नारा उन्होंने स्वामी विवेकानंद का बताया।

Read Also | बंगाल चुनाव में पुलिस भी बेबस, सुरक्षा की अनोखी व्यवस्था : वोटिंग सेंटर की रखवाली करेंगे हाथी, जानिए पूरा प्लान

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर तृणमूल की ओर से दावा किया गया कि योगी आदित्यनाथ ने फिर से बंगाल के विद्वानों का अपमान किया है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'स्वामी विवेकानंद ने कहा था - तुम मुझे खून, दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' आरोप है कि योगी आदित्यनाथ के इतना कहते ही वहां मौजूद भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता ताली बजाकर हंसने लगे।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों लाइनों के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि नेताजी के ये दोनों पंक्तियां भारत की आजादी का मंत्र बन गए थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर तृणमूल ने लिखा है कि उनसे यहीं उम्मीद थी। यह सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि जानबुझकर की गयी गलती है। बंगाल के गौरव, देश के इतिहास, सब कुछ इसी तरह से बर्बाद करने का आपको अधिकार किसने दिया है?