🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सीएम योगी का संदेश: एक वोट से तय होता है देश का भविष्य

यह दिन भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना की याद में मनाया जाता है।

By राखी मल्लिक

Jan 25, 2026 14:32 IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। उन्होंने इसे जनभागीदारी का सबसे बड़ा पर्व बताया।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आपका एक वोट देश के भविष्य, सामाजिक प्रगति और लोकतंत्र की मजबूती की नींव है।

लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की अपील करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आइए, हम आने वाले चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

गौरतलब है कि भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना की याद में मनाया जाता है।

Prev Article
मिर्ज़ापुर का जिम की आड़ में यौन शोषण व धर्मांतरण रैकेट, दुबई भागते समय सरगना दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Next Article
मोर्चरी में पैसे न देने पर परिजनों से खुद शव लपेटवाने का आरोप, जांच के आदेश

Articles you may like: