🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शादी में थिरक रहे थे AAP सरपंच, तभी बदमाशों ने गोलियों से भून डाला, 12 दिन में तीसरी बड़ी वारदात

पंजाब के तरनतारन में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की जब वे स्टेज पर डांस कर रहे थे। इस हमले में उनका चचेरे भाई भी घायल हो गया। पिछले 12 दिनों में राज्य में यह तीसरे 'आप' नेता की हत्या है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

By कौशिक भट्टाचार्य, Posted by: लखन भारती

Feb 19, 2026 00:19 IST

चंडीगढ़ः पंजाब के तरनतारन में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और चीख-पुकार में बदल गया जब गोलियों की गूंज ने पूरे सिद्धू फार्म हाउस को दहला दिया। आम आदमी पार्टी के युवा सरपंच हरपिंदर सिंह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर थिरक रहे थे, तभी काल बनकर आए चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पेट और सिर में चार गोलियां लगने के कारण सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हमला इतना सोची-समझी साजिश का हिस्सा था कि हमलावरों ने उनके चचेरे भाई को भी नहीं बख्शा। पंजाब में पिछले 12 दिनों के भीतर यह तीसरे आप नेता का कत्ल है, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया सिद्धू फार्म हाउस में एक शादी समारोह चल रहा था जहां हरबरिंद्र सिंह भी मौजूद थे। वहां उन पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान उनको गोली लग गई और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हमलावरों का पीछा करने की एक शख्स ने कोशिश की उसको भी पैर में गोली लगी है। उसका इलाज किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह धमकी या एक्सटॉर्शन का मामला नहीं लग रहा है। अब तक की जांच में आपसी रंजिश का मामला दिखाई दे रहा है लेकिन हम सारे एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। साइंटिफिक जांच पूरी घटना की करवाई जा रही है। हमने चार टीम सीसीटीवी फुटेज के एनालिसिस के लिए लगाई है। मैं खुद पर्सनली इस केस को देख रहा हूं। दोषियों को जल्द पड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

स्टेज पर डांस के दौरान बरसीं गोलियां

वारदात तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित एक फार्म हाउस की है। गांव ठठियां महंता के सरपंच हरपिंदर सिंह अपने चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह के साथ शादी समारोह का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पूरी रेकी की थी और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सरपंच डांस फ्लोर पर पहुंचे, हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। जब जर्मनजीत ने भागते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Prev Article
महाराष्ट्र में रद्द मुस्लिम आरक्षण! 10 साल पुराने नियम को हटाया BJP सरकार ने
Next Article
मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान

Articles you may like: