🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने 8 से 17 फरवरी के बीच नासिक शहर के 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जानें उसने ऐसा क्यों किया...

By डॉ. अभिज्ञात

Feb 19, 2026 01:26 IST

मुंबईः मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेन में महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 57 वर्षीय एक व्यक्ति को नासिक से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 6 फरवरी को घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। अगले ही दिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि किसी महिला यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, फिर भी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

अभियुक्त की पहचान शेख अल्ताफ हुसैन इशाक के रूप में हुई है। मुंबई जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत विश्लेषण कर उसे नासिक के मुक्तिधाम क्षेत्र में ढूंढ निकाला।

पुलिस के अनुसार 6 फरवरी को ठाणे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति को अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से उतरते और फिर लोकल ट्रेन में चढ़ते देखा गया। बाद में इगतपुरी और नासिक रोड स्टेशनों के फुटेज में वह बुर्का पहने नजर आया। नासिक रोड स्टेशन पर उसे बाड़ कूदते हुए भी कैमरे में कैद किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 8 से 17 फरवरी के बीच नासिक शहर के 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार उसकी पहचान उसके चलने के खास अंदाज और वीडियो में दिख रहे जूतों के आधार पर की गई।

पूछताछ में इशाक ने स्पष्ट जवाब नहीं दिए। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से वही जूते और बैग बरामद हुए जो फुटेज में दिखाई दे रहे थे। उसके परिवार ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की। जांचकर्ताओं ने बताया कि इशाक स्किज़ोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित है और संभाजी नगर के एक मानसिक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बीमारी के कारण वह कभी-कभी घर से भटक जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Prev Article
शादी में थिरक रहे थे AAP सरपंच, तभी बदमाशों ने गोलियों से भून डाला, 12 दिन में तीसरी बड़ी वारदात

Articles you may like: