🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली में युवक हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिवार का प्रदर्शन

होली के झगड़े ने ली युवक की जान, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

By रजनीश प्रसाद

Mar 07, 2026 15:47 IST

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 25 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के मामले में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है और उन्हें जांच की सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

मृतक के पिता ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे को न्याय मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस ने अब तक परिवार से ठीक से पूछताछ भी नहीं की। पुलिस का कहना है कि उन्होंने 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन परिवार को यह नहीं बताया गया कि किन लोगों को पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि जब वे शिकायत लेकर थाने गए तो पुलिस ने दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद जब परिवार और स्थानीय लोग सड़कों पर विरोध करने निकले तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पिता का दावा है कि जैसे ही उनका बेटा इलाके में पहुंचा 15-20 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में घूम रहे थे लेकिन पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की।

यह घटना 4 मार्च को होली के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि इलाके में दो समुदायों के पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। इसी झगड़े में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि इलाके को जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस की गाड़ियां और मोटरसाइकिल लगातार गश्त कर रही हैं।

पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Prev Article
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो अलग-अलग समुदाय के पड़ोसियों में झड़प में युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

Articles you may like: