🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

घंटों की मशक्कत के बाद पटना पुलिस ने पप्पू यादव को किया गिरफ्तार, 35 साल पुराना मामला

By लखन भारती

Feb 07, 2026 01:22 IST

पटनाः पटना सिटी एसपी भानु प्रताप खुद पप्पू यादव के आवास पर उनको गिरफ्तार करने पहुंचे। जब वे सांसद को लेकर जा रहे थे तो उनके समर्थक जमकर हंगामा किया।

खूब चला ड्रामा

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने रात 12 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से बहस की। 35 साल पुराने एक मामले में सांसद की बेल कैंसिल हो गई है, जिसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची।

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12 बजे के करीब गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस उनके पटना वाले मंदिर स्थित आवास पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और सांसद के समर्थकों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक हुई। पुलिस जब पप्पू यादव को लेकर जा रही थी तो उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे लोग सांसद को गिरफ्तार करने आए हैं। इस पर पप्पू यादव ने उसने पूछा कि वारंट कहां है। पुलिस ने उनको बताया कि कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद वे लोग उनको गिरफ्तार करने आए हैं। जानकारी के मुताबिक किसी 35 साल पुराने मामले में सांसद की बेल कैंसिल हो गई है, जिसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची। पप्पू यादव ने आरोप लगाया गया कि कोई भी सूचना या वारंट नहीं दिया गया और अचानक देर रात पुलिस उनको गिरफ्तार करने आ गई।

हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा

एक टीवी चैनल से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि वही लोग बताएंगे क्यों गिरफ्तार करने आए थे। न कई सम्मन और न कोई वारंट। दीपक नाम का शख्स सिविल ड्रेस में आया और क्रिमिनल जैसा व्यवहार करने लगा। पप्पू यादव ने कहा कि हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा,ये कौन आ गया पूर्णिया सांसद ने कहा कि करोना काल में भी उनके साथ ऐसा ही किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि बार-बार उनके साथ ही क्यों। पप्पू यादव को ही क्यों खत्म करना चाहते हैं। जब उनसे 35 साल पुराने मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें बताया तो जाएगा ना। हमसे दस्तखत तो करवाए जाएंगे ना। सम्मन तो देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास वारंट था तो आप दिल्ली आते. लोकसभा चल रहा है और कर्यवाही 4 बजे खत्म होती है।

Prev Article
सम्राट चौधरी का सख्त तेवर: "नीट मौत मामले में मंत्री के बेटे का नाम सामने लाओ या लगेगा सबूत छिपाने का आरोप..."

Articles you may like: