चाहे क्रिकेट हो या फुटबॉल समर्थकों का जुनून कोई नई बात नहीं है। कुछ लोग दूसरों से अलग वेशभूषा में स्टेडियम पहुंचते हैं तो कुछ प्लेकार्ड या पोस्टर के जरिये ध्यान खींचते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसे समर्थक सामने आए हैं जिन्होंने बाकी सभी को पीछे छोड़ते हुए खुद को अलग साबित कर दिया। वह भारत के नहीं कांगो के समर्थक हैं।
इस समय अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स चल रहा है जिसमें कांगो की टीम खेल रही है। अफ्रीकी फुटबॉल अपने मनोरंजन के लिए जाना जाता है जो बाकी देशों और महाद्वीपों से अलग होता है। इन सबसे भी अलग हैं कांगो के समर्थक मिशेल कूका एम्बोलाडिंगा। कांगो में वे लुमुम्बा विया के नाम से जाने जाते हैं। वे कांगो के पहले प्रधानमंत्री पैट्रिस लुमुम्बा के समर्थक हैं।
अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स में कांगो के हर मैच के दौरान वे एक निश्चित मुद्रा में खड़े रहते हैं। यह मुद्रा कांगो की राजधानी किंशासा में लगी पैट्रिस लुमुम्बा की कांस्य प्रतिमा से प्रेरित है। यानी जिस तरह कांस्य प्रतिमा में पैट्रिस लुमुम्बा खड़े दिखाई देते हैं उसी तरह कूका पूरे समय खड़े रहे।
वे पूरे 90 मिनट इसी तरह खड़े रहते हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लेजर पहन रखा था। मैच शुरू और समाप्त होने की सीटी बजने के बाद ही वे सामान्य स्थिति में लौटते हैं। सेनेगल के खिलाफ मैच में जब लोगों ने उन्हें इस तरह खड़े देखा तो कई लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे लेकिन बाद में पूरी बात पता चलने के बाद अब वे कांगो के सुपरफैन बन चुके हैं। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था और समर्थक उन्हें विशेष सुरक्षा के साथ स्टेडियम से बाहर ले जाते हैं।
अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स में कांगो
फिलहाल अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स में कांगो ग्रुप D में दूसरे स्थान पर है। उसने तीन मैच खेले हैं जिनमें दो जीते और एक ड्रॉ किया है। समान अंकों के साथ सेनेगल ग्रुप में शीर्ष पर है लेकिन गोल अंतर के आधार पर सेनेगल आगे है।
This DR Congo fan stands statuesque for the entire game ????
— Men in Blazers (@MenInBlazers) December 30, 2025
Nicknamed 'Lumumba' due to a resemblance to the country's first prime minister, it's certainly one way to support your team ????????pic.twitter.com/JjCON9cnAv