मुंबईः इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर भारत ने फाइनल मे जगह बना ली है, फाइनल अब 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मैच में धोनी भी नजर आए। धोनी अपनी वाइफ के साथ मैच देखने पहुंचे थे। धोनी को स्टेडियम में देख फैन्स गदगद नजर आए तो वहीं, भारतीय खिलाड़ियों को भी जोश धोनी को देखकर हाई थी। यही कारण था कि मैच खत्म होने के बाद धोनी से मिलने के लिए हार्दिक पंड्या भी पहुंचे, बता दें कि जैसे ही मैच खत्म हुआ वैसे ही हार्दिक, धोनी के मिलने पहुंचे। धोनी को देखकर हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक था। धोनी और हार्दिक को इस तरह से एक साथ देखकर फैन्स की खुशी भी सातवें आसमान पर थी।
हार्दिक को सुपरस्टार बनाने में धोनी का बड़ा हाथ
बता दें कि विश्व क्रिकेट में आज हार्दिक की जो पहचान है उसका पूरा श्रेय धोनी को ही जाता है, अपनी कप्तानी के दौरान धोनी ने हार्दिक को खूब सपोर्ट किया था जिसके कारण भारत को हार्दिक के रूप में एक बेहतरीन ऑलराउंडर मिला, यही कारण है कि धोनी को हार्दिक काफी सम्मान करते हैं। इसका नजारा सेमीफाइनल में भी देखने को मिला, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है।
भारत 7 रन से जीत, फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
भारत को 7 रन से जीत मिली, भारत की जीत में संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए। संजू के अलावा हार्दिक, बुमराह की गेंदबाजी ने भी मैच को पलटने का काम किया, बता दें कि मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 253 का स्कोर बनाया था जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 246 रन 20 ओवर में बना सकी। इस जीत के साथ भारतीय टीम अब फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला करेगी।